देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड अधिकारी कार्मिक शिक्षक संघ के आह्वान पर पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर परिजनों ने मुख्यमंत्री आवास तक मार्च किया. जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में ही बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया। ऐसे में प्रदर्शनकारी वहां सड़क पर धरने पर बैठ गए। वहीं देर रात धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और डीजे के आश्वासन के बाद अपना धरना समाप्त कर दिया.
आपको बता दें कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आक्रोशित पुलिस कर्मियों के परिजन 3 अक्टूबर रविवार को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे. जिन्हें हाथीबड़कला के पास रोका गया। ऐसे में प्रदर्शनकारी महिलाएं सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं. वहीं देर रात मुख्यमंत्री व डीजीपी के आश्वासन पर महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया.
देर रात प्रदर्शन कर रही महिलाओं से मिलने पहुंचे डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि चुनाव आचार संहिता से पहले संबंधित पुलिस कर्मियों की 4600 ग्रेड पे की मांग पर सकारात्मक फैसला लिया जाएगा.
डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि कैबिनेट में गठित कैबिनेट उप समिति की रिपोर्ट पेश कर जल्द ही मामले का समाधान किया जाएगा. ऐसे में डीजीपी के आश्वासन के बाद रविवार देर रात प्रदर्शनकारी महिलाओं ने धरना समाप्त कर दिया.

