लखीमपुर , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कल हुई हिंसक घटना के बाद से राजनीति तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, संजय सिंह समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है. इन सभी नेताओं ने लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश की थी. दरअसल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कल के दौरे से पहले किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. किसानों ने घटना के लिए केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि केंद्रीय मंत्री का कहना है कि प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच मौजूद ‘कुछ तत्वों’ ने बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं और एक ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला गया।

उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : मां भद्रकाली मंदिर नैनबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर महायज्ञ 7 अक्टूबर से 
उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : मां भद्रकाली मंदिर नैनबाग में मूर्ति स्थापना को लेकर महायज्ञ 7 अक्टूबर से
क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे से पहले यहां रविवार को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। घटना तिकोनिया कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई। खबरों के मुताबिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) वाहनों द्वारा कुछ प्रदर्शनकारियों को कथित तौर पर टक्कर मारे जाने के बाद नाराज किसानों ने दो एसयूवी में आग लगा दी।
देश की विपक्षी पार्टियों के नेता वहां जाकर मरे किसानों के परिवारों से मिलकर उनको सांत्वना देना और वास्तविक स्थिति जनता को बताना चाहती हैं। वहां जो भी घटा वह राज्य सरकार लोगों तक पहुंचने नहीं देना चाहती: लखीमपुर खीरी की घटना पर समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव pic.twitter.com/sxa9LfyPaK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 4, 2021
खीरी के जिलाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने तिकोनिया में मीडियाकर्मियों को बताया कि इस घटना में चार किसान और चार अन्य (एसयूवी सवार) मारे गए. इस बीच, मृतक किसानों की पहचान बहराइच जिले के नानपारा निवासी दलजीत सिंह और गुरविंदर सिंह और खीरी के पलिया- लवप्रीत सिंह और नछत्तर सिंह के रूप में हुई है. दो एसयूवी चालकों समेत चार अन्य की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
प्रदर्शनकारी किसान मौर्य के बनबीरपुर दौरे का विरोध कर रहे थे, जो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और खीरी के सांसद अजय कुमार मिश्रा का पैतृक गांव है।
Govt will give Rs 45 lakhs & a govt job to the families of 4 farmers who died in Lakhimpur Kheri yesterday. The injured will be given Rs 10 lakhs. FIR will be registered based on farmers' complaint. Retired high court judge will probe the matter: ADG (Law & Order) Prashant Kumar pic.twitter.com/Yoc8pcU0sP
— ANI UP (@ANINewsUP) October 4, 2021
प्रदर्शनकारियों को कथित रूप से कुचलने से नाराज लोगों ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया. उन्होंने कथित तौर पर कुछ यात्रियों की पिटाई भी की।
किसानों का आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का बेटा एक वाहन में सवार था, हालांकि मिश्रा ने आरोप से इनकार किया है.
विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और भारतीय किसान यूनियन ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इस घटना के लिए भाजपा और गृह राज्य मंत्री के बेटे को जिम्मेदार ठहराया है।

