देवीकोल , PAHAAD NEWS TEAM
टिहरी जिले के नैनबाग तहसील के अंतर्गत ग्राम कांडी के देवीकोल नामक स्थान पर स्थित प्राचीन भद्र काली के मंदिर में मां भद्रकाली मूर्ति स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य पंडित देशराज बिजल्वाण , आचार्या कपिल सेमवाल ,पंडित दीपक नौटियाल ,पुजारी ब्रहमानन्द बिजल्वाण के नेतृत्व में कलश यात्रा निकलीं। यह शोभायात्रा गांव के आँगन से शुरू होकर मंदिर परिसर में पहुंची । जहा ग्राम कांडी से पुरे क्षेत्र की महिलाए अपने परंपरागत परिधानों में कलश यात्रा में शामिल हो कर मूर्ति को देवीकोल मंदिर में पहुंचाया गया । जहा विधि विधान से पूजा कर कलश स्थापना कराई गई। और शोभायात्रा का जगह-जगह पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। रात्रि में भगवान का अधिवास होगा। प्राचीन भद्र काली के मंदिर में आज गाजे बाजे के साथ सैकड़ों लोगो की मौजूदगी में कलश यात्रा के साथ नई मूर्ति स्थापना को लेकर कार्यक्रम हुआ । जैसा की विदित हो देव डोलियो ओर कुल पुरोहित के दिशा निर्देश के अनुसार पुरानी खंडित मूर्ति को हरिद्वार मे गंगा में विसर्जित कर नई मूर्ति को गंगा स्नान और विधि विधान से लाया गया । इस अवसर पर भक्त जनों का उत्साह देखने लायक था।मूर्ति स्थापना के बाद विशाल भंडारा लगाया जाएगा।
वहीं 8 और 9 अक्टूबर को सुबह गणेशादि जी का पूजन सुबह 10 बजे से होगा आरती व भंडारे का कार्यक्रम 1 बजे से होगा । भजन सध्या सांय 7 बजे से शुरू होगी। 10 अक्टूबर गणेशादि जी का पूजन सुबह 8 बजे से होगा और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सुबह 11 बजे से सुरु होगी। आरती व भंडारे का कार्यक्रम 1 बजे से होगा । विशाल भजन सध्या सांय 7 बजे से शुरू होगी। और 11 अक्टूबर को गणेशादि जी का पूजन सुबह 8 बजे से होगा। 10 अक्टूबर 2021 को मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा होगी । पूर्णाहुति सुबह 11 बजे से होगी। विशाल भण्डारा का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : कलश यात्रा के साथ देवीकोल प्राचीन भद्र काली मंदिर में नई मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम शुरू 
उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : कलश यात्रा के साथ देवीकोल प्राचीन भद्र काली मंदिर में नई मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम शुरू 
उत्तराखंड भद्रकाली मंदिर देवीकोल ब्रेकिंग न्यूज़ : कलश यात्रा के साथ देवीकोल प्राचीन भद्र काली मंदिर में नई मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम शुरू 

