देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
सैन्य बहुल राज्य उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के वोटों को साधने की तैयारी में जुट गई है. इसी क्रम में कांग्रेस पूर्व सैनिकों वोटरों को साधने का दांव चल रही है. कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जवानों के सम्मान के लिए विशेष अभियान चलाएँ.
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा सेना की बहादुरी का सम्मान किया है. लेकिन बीजेपी जवानों के बलिदान के नाम पर ही वोट बटोरने का काम करती रही है. पूर्व सीएम हरीश रावत ने आह्वान किया है कि जहां भी पूर्व सैनिक दिखाई देंगे, कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें शॉल और माला पहनाकर सम्मानित करेंगे।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस दशहरे के मौके पर राजीव भवन प्रांगण में जवानों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन करेगी. कांग्रेस ने भाजपा पर सैनिकों के बलिदान के नाम पर वोट बटोरने का आरोप लगाया। रुद्रप्रयाग का जिक्र करते हुए प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल खोलने को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी, लेकिन केंद्र सरकार ने बजट आवंटित करने से इनकार कर दिया है.
इससे पता चलता है कि बीजेपी सिर्फ सेना का इस्तेमाल करना जानती है. कांग्रेस द्वारा आयोजित सैन्य सम्मान कार्यक्रम के तहत शहीदों, पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा.

