डोईवाला , PAHAAD NEWS TEAM
चीनी मिल डोईवाला का गन्ना पेराई सत्र 15 नवंबर के आसपास शुरू होने जा रहा है. लेकिन अभी तक सरकार की ओर से गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया है. जिससे किसानों में आक्रोश है। गन्ना पेराई सत्र से पहले किसान गन्ने के समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर सरकार जल्द ही गन्ने के समर्थन मूल्य की घोषणा नहीं करती है तो वे चीनी मिल का पेराई सत्र को नहीं चलने देंगे .
किसानों ने कहा कि कई राज्यों की सरकारों ने गन्ने का समर्थन मूल्य पिछले साल से बढ़ाकर घोषित कर दिया है. लेकिन उत्तराखंड सरकार किसानों पर ध्यान नहीं दे रही है। कई सालों से उत्तराखंड सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की है जबकि महंगाई कई गुना बढ़ गई है.
चीनी मिल के कार्यपालक प्रभारी ने कहा कि चीनी मिल स्तर पर किसानों को जो भी समस्या होगी उसका समाधान करने का काम करेंगे. सरकार और सरकारी स्तर की जो भी समस्याएं उनके सामने आएंगी, वे सरकार और सरकार के स्तर तक पहुंचकर उनका समाधान करने का काम करेंगे.

