कैम्पटी , PAHAAD NEWS TEAM , विरेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट

टिहरी जनपद के विकासखण्ड जौनपुर के अंतर्गत अगलाड़ पर्यटन क्रीड़ा समिति जौनपुर द्वारा 12 वां विशाल खेल एवं सांस्कृतिक एवं विकास समारोह का तीन दिवसीय आयोजन का शुभांरभ किया गया जिसमें खेलकूद का विधिवत उद्घाटन पूर्व विधायक / राज्य मंत्री महावीर रांगड़, उत्तराखण्ड कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि व प्रधान संगठन अध्यक्ष सुन्दर सिंह रावत व उत्तराखंड क्रांति दल धनोल्टी विधानसभा की प्रत्याशी ऊषा पंवार, व सरतली वार्ड की क्षेत्र पचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस समारोह में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान सीनियर कब्बड़ी का प्रथम मैच ग्राम भटोली व ग्राम भेडियान के बीच खेला गया जिसमें भटोली की टीम विजयी रही। साथ ही वॉलीबाल का प्रथम मैच स्पोर्ट्स क्लब कैम्पटी व स्पोर्ट्स क्लब घण्डियाला के बीच खेला गया जिसमें कैम्पटी की टीम विजयी रही। इसके साथ साथ इस समारोह के दौरान स्थानीय बाद्ययंत्र ढोल दमाऊ रणसिगें के साथ जौनपुरी संस्कृति में भव्य तांदी नृत्य भी किया गया।

इसके साथ साथ इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अनेक स्थानों से काफी संख्या में आकर खेल प्रेमी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे है। इस कार्यक्रम के दौरान पहुँचे मुख्य अतिथि महावीर सिंह रांगड़ ने बताया कि जौनपुर क्षेत्र में सबसे बेहतर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अगलाड़ घाटी में होता है जहाँ पर इस प्रकार के समारोह में भारी संख्या में प्रतिभाग कर लोग आनंद उठाते है। साथ ही कार्यक्रम में पहुँचे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक समिति को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों से प्रेरणा मिलती है जिससे उन्हें इस प्रकार के खेलों से आगे बढ़ने का मंच मिलता है।वहीं प्रधान संगठन अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत ने भी समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के भव्य कार्यक्रम का आयोजन कराना आसान बात नहीं है

जन सहयोग से ही इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें मंच के माध्यम से क्षेत्र से जुड़ी छोटी बड़ी समस्याओं का क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा समाधान किया जाता है। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल धनोल्टी विधानसभा की प्रत्याशी उषा पंवार द्वारा भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि जौनपुर और जौनसार की संस्कृति अपने आप में एक अलग पहचान रखती है। कब्बड़ी के साथ साथ अनेक खेलकूदों को छोटे-छोटे खेतों व मैदानों में खिलवाकर पहाड़ की छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है।

इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल, बिजेन्द्र पंवार, पूर्व सैनिक होशियार सिंह,जिला पंचायत प्रतिनिधि सिकेन्द्र रौछेला, ग्राम प्रधान सरोज भण्डारी, रामचन्द्र रावत, श्रीपाल रावत, प्रदीप पंवार, प्रवेश वर्मा,गीतम नेगी, संदीप खन्ना, आनंद सिंह तोमर, विरेन्द्र पंवार, जगत सिंह चौहान, सिकेन्द्र सजवाण, रमेश रौछेला, राजेश सजवाण,राजपाल बर्तवाल, सोबत सिंह रावत,कैलाश रावत, नागेन्द्र राणा, नरेश बर्तवाल, आदि के साथ साथ अगलाड़ पर्यटन क्रीड़ा समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का सुंदर संचालन जयपाल सिंह राणा द्वारा किया गया।