देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में दैवीय आपदा पर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावितों को सरकारी मदद नहीं देने का आरोप लगा रही है. इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता आज देहरादून में सचिवालय गेट के बाहर सांकेतिक अनशन पर बैठेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी सांकेतिक उपवास में शामिल होंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार से प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द आर्थिक मदद देने की मांग करेंगे.

गौरतलब है कि 17, 18 और 19 अक्टूबर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में दैवीय आपदा से प्रभावित और पीड़ितों के मामले में सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया था. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की ओर से 5 दिन बीत जाने के बाद भी आपदा प्रभावित लोगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ितों और प्रभावितों से मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी ने सरकार से मांग की थी कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों और प्रभावितों को जल्द से जल्द राहत मुहैया कराई जाए. इसके लिए कांग्रेस ने सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए 5 दिन बाद भी कोई कदम नहीं उठाया है. इसके विरोध में प्रदेश की भाजपा सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सचिवालय गेट के बाहर सांकेतिक अनशन पर बैठने जा रहे हैं. आज सुबह 11:30 बजे पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. सांकेतिक उपवास के दिन कांग्रेस पार्टी अपने आंदोलन की अग्रिम रणनीति भी तैयार करेगी।