मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

होटल वेलकम द सवॉय में क्रिसमस और नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं. जिसके तहत सवॉय के प्रांगण में केक मिश्रण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध लेखक गणेश सैली सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। वहीं, 25 दिसंबर को देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी यह केक परोसा जाएगा.

लेखक गणेश सैली ने कहा कि होटल वेलकम द सवॉय अपने आप में अलग है, जिसका अपना ऐतिहासिक महत्व है। 1920 में होटल सवॉय में केक मिक्सिंग सेरेमनी होती थी, जिसे वर्तमान प्रबंधन ने नए रूप में शुरू कर पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित किया है। जिसके लिए उन्होंने होटल प्रबंधन की तारीफ की और बधाई दी.

होटल मैनेजर गौतम वासु ने बताया कि सवॉय मसूरी का हेरिटेज होटल है। जिसका अपना इतिहास है। होटल प्रबंधन ने आधुनिक सुविधाएं देकर होटल के इतिहास और इमारत को सुरक्षित रखा है। होटल सवॉय में रहने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। पर्यटक होटल से दिखाई देने वाली हिमालय पर्वतमाला के दीवाने हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार मिक्सिंग केक सेरेमनी को नया लुक दिया गया है. जिसके तहत केक मिक्सिंग विद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होगा । त्योहारी सीजन क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाएंगे , लेकिन इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा. क्रिसमस पर परोसे जाने वाले केक की तैयारी के लिए केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया है, जिसके लिए 18 फीट लंबे कंटेनर और 12 फीट लंबे सर्विस गेयर्स हैं। केक एक महीने तक मिक्स करने की प्रक्रिया में रहेगा। क्रिसमस पर्व पर लोगों को केक परोसे जाएंगे।

शेफ राजीव बडोला ने बताया कि क्रिसमस के लिए तैयार किया जा रहा स्पेशल केक ड्राई फ्रूट्स और अल्कोहल के मिश्रण से तैयार किया जाता है. इसमें सभी ने सहयोग किया है। इसे एक महीने तक ऐसे ही रखा जाएगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस पर केक बनाकर सर्व किया जाएगा। इस मिश्रण में सूखे मेवे में रम, व्हिस्की, वाइन आदि के साथ मिलाया जाता है ताकि केक में स्वादिष्ट स्वाद आ सके.