उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM

चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने मुलाकात की और समस्याओं पर चर्चा की। राज्य के आंदोलनकारियों ने पेंशन और आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति भी तैयार की. कहा कि 8 नवंबर को मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा.आंदोलनकारी लंबे समय से चुनाव और नौकरियों में पेंशन और आरक्षण की मांग कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है. ऐसे में आंदोलनकारियों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

शनिवार को हुई चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों की संयुक्त समिति उत्तरकाशी की बैठक में आंदोलनकारियों ने एकजुट होकर समस्याओं के समाधान पर जोर दिया. आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों और शहीदों के बलिदान को सरकार को नहीं भूलना चाहिए. आंदोलनकारी लंबे समय से चुनाव और नौकरियों में पेंशन और आरक्षण की मांग कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है. ऐसे में आंदोलनकारियों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. कहा कि प्रदेश के सभी आंदोलनकारियों की एक समान पेंशन बढ़ाकर 15000 की जाए. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र पोखरियाल, प्रताप सिंह चौहान, जयेंन्द्र सिंह बिष्ट, तेग सिंह राणा, कृति निधि सजवाण आदि मौजूद थे.