देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
राज्य में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. प्रदेश में सुबह-शाम ठंड पड़नी शुरू हो गई है। वहीं ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं। वहीं, मौसम केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक आज उत्तराखंड के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे लोगों को निश्चित तौर पर राहत मिलेगी.
ज्ञात हो कि राज्य में मौसम ने मिजाज बदल दिया है। सुबह-शाम व रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश के जिलों की बात करें तो कई जगहों पर रात के तापमान में गिरावट से हल्की ठंड शुरू हो गई है. उधर, मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। जबकि सुबह कोहरे की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
इन जगहों का यह होगा तापमान-

उत्तराखंड न्यूज़ : देवभूमि में हल्की ठंड के बीच मनाई जाएगी दिवाली, ऐसा रहेगा तापमान
पुनर्निर्माण कार्य बना मुद्दा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 नवंबर के अपने कार्यक्रम को 2013 में आपदा से प्रभावित हुए केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों से जोड़ दिया है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान का दारोमदार संभाल रहे हरीश रावत केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गति और उसके स्वरूप को लेकर प्रधानमंत्री मोदी, सरकार और भाजपा को निशाने पर लेते रहे हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य की गति बहुत धीमी रही है.

