देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम को लेकर रविवार को पुलिस-प्रशासन और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है. दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आज बीफ्रिंग की गई। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी पुलिस बलों को आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय और देहरादून में डीआईजी गढ़वाल और प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी. बीफ्रिंग के दौरान राष्ट्रपति के जिला दौरे के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी.

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हरिद्वार दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। जिसे लेकर जिलाधिकारी व एसएसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

वहीं डीआईजी गढ़वाल ने ड्यूटी में लगे सभी पुलिस बलों को वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 3 घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थान पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी की जानकारी लेने के निर्देश दिए. ड्यूटी वाली जगह और उसके आसपास की जगह की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। यदि कोई संदिग्ध वस्तु मिलती है तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें। केवल अधिकृत व्यक्तियों और उनके वाहनों को ही कार्यक्रम स्थल के अंदर जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

सुरक्षा की दृष्टि से वीवीआईपी से मिलने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाए। इसके अलावा ड्यूटी पर मौजूद सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. न ही वह बिना बताए अपना ड्यूटी प्वाइंट छोड़े। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी गढ़वाल ने कहा कि सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्दी और सादे में पहचानें और उनके ड्यूटी कार्ड की जांच करें और उन्हें ड्यूटी के बारे में जानकारी दें. साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे हवाईअड्डे, स्थल और उसके आसपास के इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए कॉम्बिंग और चेकिंग कराएंगे . आस-पास स्थित ऊंचे भवनों, पानी की टंकियों आदि की सघन जांच के बाद बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीम वहां आवश्यक पुलिस बल की नियुक्ति करेगी.