रायपुर, PAHAAD NEWS TEAM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को देहरादून दौरे पर आ रहे हैं. देहरादून यात्रा पर आ रहे नरेंद्र मोदी के स्वागत में शहर पूरी तरह से मोदीमय हो गया है. उनकी सभा के लिए विशाल पंडाल और मंच बनकर तैयार है वहीं शहरभर में उनके स्वागत के पोस्टर लग गए हैं. कई जगह रंगोली बनाई गई हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर को दुल्हन की तरह सजा दिया है। यही नहीं, मोदी के स्वागत में खास किस्म की रंगोली भी तैयार की गई। 4 दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली के दौरान पीएम मोदी करीब 18 हजार करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. 4 दिसंबर को पीएम उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक तरफ देहरादून के परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा में बीजेपी को मजबूती देंगे. रायपुर विधानसभा क्षेत्र तपोवन में मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता पंत पुरोहित ने अपनी महिला मोर्चा की टीम के साथ रंगोली बनाई . मोदी के स्वागत के रंग में रंगे देहरादून की तस्वीरें

उत्तराखंड न्यूज़ : मोदी के रंग में रंगा देहरादून , रायपुर विधानसभा क्षेत्र तपोवन में मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता पंत पुरोहित ने अपनी महिला मोर्चा की टीम के साथ बनाई रंगोली
रायपुर विधानसभा क्षेत्र तपोवन में मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता पंत पुरोहित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित महसूस करता है और उन्हें धन्यवाद देने के लिए हम सबसे अच्छी हमारी रंगोली लगे .आपको बता दें इस सदस्यीय टीम ने लगभग 2 दिन की मेहनत से इस पूरी रंगोली को बनाया और वह उत्साहित हैं कि तमाम अतिथि उनके इस रंगोली को देखने आएंगे.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून आगमन पर रायपुर विधानसभा क्षेत्र तपोवन में मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता पंत पुरोहित ने अपनी महिला मोर्चा की टीम के साथ जिसमें उनके पदाधिकारी व अन्य महिलाओं के साथ मोदी जी के स्वागत के लिए सहस्त्रधारा रोड कृषाली चौक पर रंगोली बनाई उसने वेलकम मोदी थैंक्यू मोदी लिखकर 101 दीए जलाए हैं .