देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इससे पहले कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का विरोध किया हैं। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाकर प्रधानमंत्री के वापस जाने के नारे लगाए।
देहरादून के एश्ले हॉल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की रैली का विरोध किया. इस दौरान कांग्रेस के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर काले झंडे दिखाकर और सिर पर पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया.
वहीं एश्ले हॉल चौक पर पुलिस ने आगे बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक कर हिरासत में ले लिया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हो गई। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है.
कांग्रेस के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर काले झंडे दिखाकर और सिर पर पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया. कांग्रेसी प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का विरोध किया हैं। प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाकर प्रधानमंत्री के वापस जाने के नारे लगाए।

