देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
आज उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक होनी है. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आने के साथ ही आगामी उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी है, इसलिए उत्तराखंड कैबिनेट की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में शाम 5 बजे होगी.
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम को वापस लेने का फैसला किया है, इसलिए आज की कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव लाया जा सकता है. ताकि आगामी उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में देवस्थानम बोर्ड को रद्द किया जा सके।
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में दुकानों को लेकर कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं, आगामी उत्तराखंड विधानसभा शीतकालीन सत्र में सरकार भूमि कानून और धर्मांतरण कानून पर कुछ बड़े कदम उठा सकती है, इससे पहले आज उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों की घोषणा भी जल्द होने वाली है। इसलिए सरकार कैबिनेट की बैठक में जनहित से जुड़े कुछ बड़े प्रस्ताव भी पारित कर सकती है, जिन्हें उत्तराखंड विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में पारित किया जा सकता है.

