हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस ने पेशेवर अपराधियों की घेराबंदी शुरू कर दी है. पहली बार उत्तराखंड और यूपी की पुलिस सीमाओं पर नजर रखने के लिए मिलकर काम करेगी. उधमसिंह नगर में दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है।

उधम सिंह नगर अपराध के मामले में सबसे संवेदनशील माना जाता है। यूपी के बदमाश जिले में घुसकर लूट, डकैती, हत्या, चोरी की घटनाएं देते हैं. इसके बाद वे आसानी से सीमा पार कर फरार हो जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि चुनाव के दौरान भी अपराधी माहौल में घुसपैठ कर सकते हैं।

कुमाऊं डीआइजी डा. नीलेश आनंद भरणे ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने बताया कि यूपी से लगी सीमाओं पर हर समय पुलिस पहरा देगी. अक्सर यूपी पुलिस का सहयोग नहीं मिलने की बात सामने आती रहती है. इसे लेकर इस बार 10 दिसंबर को रुद्रपुर में यूपी पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है.

इसमें सीमाओं की निगरानी पर चर्चा होगी। साथ ही पंजीकृत गिरोह में शामिल पेशेवर बदमाशों व अपराधियों को पकड़ने की रणनीति बनाई जाएगी। अपराध करने वाले बदमाशों को पांच साल में सूचीबद्ध किया जाएगा। दोनों राज्यों के पुलिस कर्मी सीमाओं पर एक साथ ड्यूटी करेंगे.