नैनीताल, PAHAAD NEWS TEAM

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बीडी पांडे अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान आयुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने मरीजों और परिजनों से उनका हालचाल भी जाना।

निरीक्षण के दौरान दीपक रावत (कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत) ने एक्स-रे विभाग, अल्ट्रासाउंड मशीन, जन-औषधि केंद्र, ब्लड बैंक, पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, दंत विभाग, रेडियोलॉजिक कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, जनरल वार्ड, जच्च- बच्चा वार्ड, ओटी, ऑक्सीजन प्लांट एवं शौचालय का निरीक्षण किया। आयुक्त ने बीड़ी पांडे अस्पताल के पीएमएस को दवा उपलब्ध कराकर बोर्ड बनाकर अस्पताल परिसर में लगाने का निर्देश दिया. ताकि लोगों को चिकित्सा में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिल सके।

साथ ही मरीजों के नहाने व अन्य कार्यों में गर्म पानी और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने मरीजों और परिजनों से उनका हालचाल भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ रहने वाले परिचारकों के ठहरने की अच्छी व्यवस्था की जाए. आपातकालीन सेवाएं और एंबुलेंस चौबीसों घंटे चलती रहे ।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने एक्स-रे विभाग, अल्ट्रासाउंड मशीन, जन-औषधि केंद्र, ब्लड बैंक, पंजीकरण कक्ष, ओपीडी, दंत विभाग, रेडियोलॉजिक कक्ष, इमरजेंसी कक्ष, जनरल वार्ड, जच्च- बच्चा वार्ड, ओटी, ऑक्सीजन प्लांट एवं शौचालय का निरीक्षण किया। आयुक्त ने बीड़ी पांडे अस्पताल के पीएमएस को दवा उपलब्ध कराकर बोर्ड बनाकर अस्पताल परिसर में लगाने का निर्देश दिया. ताकि लोगों को चिकित्सा में उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिल सके।