मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए मातृ शक्ति संस्था आगे आई है. संस्था की ओर से 150 गरीब लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल व रजाई का वितरण किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनीषा कौशिक व ममता सरीन ने लोगों को सामान बांटा.
संगठन की ओर से देहरादून मसूरी के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मसूरी के मालरोड में आयोजित कार्यक्रम में मातृ शक्ति की अध्यक्ष स्मृति हरि के नेतृत्व में सम्मान एवं रजाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर स्मृति हरि ने कहा कि उनमें बचपन से ही समाज की सेवा करने का जज्बा था, जिसने उन्हें अपने माता-पिता से प्रेरित किया। उनका जनसेवा कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति संस्था पिछले छह वर्षों के दौरान गरीबों को रजाई बांटती है, ताकि गरीबों को राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि संगठन ने आगे आकर कोरोना की पहली और दूसरी लहर में भी काम किया.
इस मौके पर डॉ प्राची जैन, नीलम, कोमल सेमवाल, शिव अरोड़ा, विनीता, रीना अग्रवाल, डॉ. प्रीति चौधरी, प्रिया गुलाटी, साधना जयराज, स्वाति मिश्रा, रमा, मीनाक्षी गोयल, पारूल अग्रवाल, रजनी सहित डॉ. सोनिया आनंद रावत, तनमीत खालसा, शुभम, देहरादून नगर निगम पार्षद मोंटी आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

