मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

नगर पालिका द्वारा मंगलवार को मसूरी के माल रोड स्थित गांधी चौक से कुलड़ी बाजार तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया. इस दौरान टीम ने अतिक्रमण कर बैठे पटरी कारोबारियों का माल जब्त कर लिया. नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी आशुतोष सती ने बताया कि कई बार मॉल रोड पर अतिक्रमण करने वालों को मौखिक चेतावनी देकर व्यापारियों को बाहर जाने को कहा गया. बताया कि अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। माल रोड पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बोर्ड की आगामी बैठक में माल रोड पर बैठे पटरी व्यापारियों के लिए विचार कर उचित व्यवस्था करने के बाद निर्णय लिया जाएगा.

मालरोड को अतिक्रमण मुक्त रखा जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग यहां पटरी लगाते है उसमें कई पुराने है जिनकी रोजी रोटी इसी से चलती है इनके लिए वैंडिंग जोन की व्यवस्था करने का प्रयास किया जायेगा वहीं कुछ लोकल दबाव भी रहते हैं लेकिन आगामी बोर्ड बैठक में तय किया जायेगा कि किसी तरह से इनकी व्यवस्था की जा सके व एक सामूहिक निर्णय बैंलेंस बनाकर लिया जा सके।