मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत समेत सेना के अन्य अधिकारियों को मोमबत्तियां जलाकर और फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़वाल के एक साधारण गांव से सर्वोच्च सैन्य रैंक तक पहुंचे जनरल रावत को एक महान सत्यनिष्ठ व्यक्ति के रूप में जाना जाएगा, जिन्होंने भारत की सेनाओं को सशक्त बनाने, समन्वयित करने और देश की रक्षा के कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने को जीवन दे दिया ।

आपको बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना (CDS Bipin Rawat Helicopter Crash) में CDS जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित सेना के 13 अधिकारी शहीद हो गए थे. इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़वाल के एक साधारण गांव से सर्वोच्च सैन्य रैंक तक पहुंचे जनरल रावत को एक महान सत्यनिष्ठ व्यक्ति के रूप में जाना जाएगा, जिन्होंने भारत की सेनाओं को सशक्त बनाने, समन्वयित करने और देश की रक्षा के कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने को जीवन दे दिया ।

श्रद्धांजलि देने वालों में पूरण जुयाल, जसबीर कौर, भगवान सिंह धनाई, बीना गुनसोला, राजीव अग्रवाल, कमल भंडारी, प्रकाश राणा, वीरेंद्र राणा, पर्यटक नौशाद मलिक आदि शामिल रहे।