रायपुर , PAHAAD NEWS TEAM

विशेष सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर हम आपको बता रहे है कि भूमाफियाओं और राजस्व अधिकारियों की मिली भगत से भूमाफियाओ के हौसले बुलंद है। जिसका उदाहरण एकता विहार, आमवाला तरला देहरादून, वार्ड-61 में में देखा जा सकता है। भूमाफियाओं सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से कब्जा कर सड़क बना रहे है और राजस्व अधिकारी हाथ पर हाथ रख कर देख रहे है।

वार्ड 61, रायपुर 21 विधान सभा क्षेत्र से लगा हुआ एकता विहार, आमवाला तरला देहरादून, वार्ड-61 पर भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर सड़क निर्माण करवा रहे है। शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना मिलने के बाद भी राजस्व विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने की बजाय मौन है।

लोगो का कहना है कि शासकीय जमीन पर भूमाफिया सड़क निर्माण कर रहे है। सैकड़ों मीटर से ज्यादा लंबाई की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं स्थानीय जानकारो का कहना है पटवारी, तहसीलदार के साथ भूमाफियाओं के बीच मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य लगातार जारी है। अब सवाल यह उठता है कि लोकल नेता आखिरकार चुप क्यों बैठ गए। अब लोकल नेता भी शक के घेरे में है।

फिर हाल देखना यह होगा कि राजस्व अधिकारी कोई कार्यवाही करते है या नहीं?