मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मद में राजस्व व जीएसटी पंजीकरण बढ़ाने के लिए वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक की. बैठक राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) और जीएसटी के सहायक आयुक्त केके पांडेय और कर अधिकारी महेंद्र चंद जोशी के नेतृत्व में हुई. जिसमें उन्होंने लोगों से जीएसटी के नियमों में हुए संशोधन के साथ-साथ जीएसटी को समय पर जमा करने का आग्रह किया। अधिकारियों ने व्यापारियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं को सुनते हुए आश्वासन दिया कि व्यापार संगठन के सहयोग से जीएसटी से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त केके पांडेय ने कहा कि पंजीकृत व्यापारी को बाजार में उसकी पहचान मिलती है और व्यापार करना आसान हो जाता है. जीएसटी नंबर लेकर व्यापारी पूरे देश में कहीं भी कारोबार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दो करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाले पंजीकृत व्यापारियों को कंपोजिशन योजना सहित कई सुविधाओं का लाभ दिया जाता है. गौरतलब है कि सरकार ने दिसंबर 2019 में जीएसटी नियमों में नियम 86-ए लागू किया था। इसके तहत कर अधिकारियों को ठोस जानकारी होने पर ही करदाताओं के इलेक्ट्रॉनिक बही-खाते में उपलब्ध आईटीसी पर रोक लगाने का अधिकार दिया गया था।

बता दें कि, कर अधिकारियों ने इसी नियम के तहत हजारों व्यापारियों के आईटीसी के खिलाफ हो गए थे। जीएसटी के तहत, इनपुट टैक्स क्रेडिट भुगतान किए गए कर के लिए क्रेडिट का दावा करने का एक तरीका है। इसमें जिस व्यक्ति ने टैक्स चुकाया है, वह टैक्स जमा करते समय चुकाए गए टैक्स के क्रेडिट का दावा कर सकता है।

सहायक आयुक्त केके पांडेय ने कहा कि मसूरी व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यशाला में सभी व्यापारियों को समय पर जीएसटी जमा करने, जीएसटी 3 फाइलिंग, जीएसटी 1 फाइलिंग, आईटीसी के बारे में जागरूक किया गया है. साथ ही सभी से समय के अंतर में जीएसटी जमा करने का आग्रह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा कर चोरी में लिप्त करदाताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि नियम लोगों के लिए बनते हैं और नियमों का पालन करना सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि जीएसटी में भी कई संशोधन किए गए हैं। वहीं, व्यापारियों के सुझावों के आधार पर जीएसटी परिषद को सुझाव भेजे जाते हैं, जो नियमों में संशोधन करते हैं। जिसका लाभ भी लोगों को समय-समय पर मिलता रहता है।

मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि विभाग नियमित रूप से कार्यशाला आयोजित कर छोटे-बड़े दुकानदारों को जीएसटी के नियमों से अवगत करा रहे है. ताकि लोगों को दिक्कत न हो । उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग आने वाले समय में सभी करदाताओं की जांच करने जा रहा है और उन करदाताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो डिफॉल्टर हैं. ऐसे में विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर उनसे अपना जीएसटी टैक्स जमा करने का आग्रह कर रहा है.

मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन समय-समय पर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ उनकी समस्याओं को लेकर कार्यशालाओं का आयोजन करती है. जिससे व्यापारियों को कोई परेशानी न हो। इससे जीएसटी विभाग के अधिकारियों को लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सभी से आग्रह किया जा रहा है कि सभी लोग नियमानुसार जीएसटी टैक्स जमा करें। अगर किसी को जीएसटी को लेकर कोई परेशानी है तो वह अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।