नई दिल्ली , PAHAAD NEWS TEAM
पंजाब कांग्रेस के बाद अब उत्तराखंड में भी कांग्रेस मुश्किल में है. बुधवार को अचानक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बहुत हो गया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं। अब माना जा रहा है कि वो कैप्टन अमरिंदर की राह पर चलते हुए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया है, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है: उत्तराखंड कांग्रेस के नेता हरीश रावत pic.twitter.com/6EpcVKi0MB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 22, 2021
रावत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं. जिनके आदेश पर उन्हें तैरना है, उनके प्रतिनिधि मेरे हाथ-पैर बांध रहे हैं. बहुत हो गया, अब आराम करने का समय है।” गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव अगले कुछ महीनों में होने हैं। ऐसे में अगर वह राजनीति से संन्यास ले लेते हैं या पार्टी छोड़ देते हैं तो यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
रावत ने आगे कहा, “है न अजीब सी बात , चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है।” जिस समुद्र में तैरना है।”

