देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने देहारादून में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि कॉंग्रेस और उत्तरखंडीयत की बात करने वाले कांग्रेस के बरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शुरुआत से राज्य निर्माण के खिलाफ रहे हैं। और अब चुनाव में चेहरा बनाने को लेकर हो रही सार्वजनिक सिर फुट्टोव्वल जनता देख रही है | चूंकि उनकी आपसी लड़ाई सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सार्वजनिक हो गयी है। इसलिए जनहित में हम इस विषय पर भी अपनी बात रख रहे हैं | उन्होने विस्तार देते हुए कहा कि कोंग्रेसी नेताओं में हो रही यह लड़ाई कोई जनता के लिए नहीं बल्कि अपने लिए दिल्ली दरबार से उत्तराखंड में लूट का लाइसेन्स लेने को लेकर है | क्यूंकि राज्य एवं केंद्र की अपनी सरकारों के कार्यकाल में इन्होंने कभी कोई विकास योजनाएँ राज्य के लिए नहीं शुरू की, उल्टा केंद्र की अटल सरकार द्धारा दिये विशेष औधौगिक पैकेज को भी समय से पहले ही समाप्त करने का कार्य भी इनकी यूपीए सरकार ने किया | साथ ही प्रदेश में भाजपा सरकारों के कार्यकाल में विकास कार्यों को लटकाने- भटकाने का काम किया |
 
यही वह कॉंग्रेस है जिसने राज्य निर्माण से जुड़े संसद में रखे प्राइवेट बिल का विरोध किया। इनके बड़े नेताओं ने उत्तराखंड राज्य निर्माण को लेकर न कभी संघर्ष किया, न संकल्प लिया ,और न ही कभी इनका लगाव था, और अब उत्तराखंडियत का झूठा दावा कर रहे हैं | इनके बड़े नेताओं ने तो यहां तक कह दिया था कि अलग राज्य हमारी लाश‌‌ के ऊपर बनेगा। कांग्रेस ने‌ दिवंगत सीडीएस जनरल विपिन रावत और सेना का अपमान करने वाले नेताओं को पार्टी से निकालना तो दूर कभी उनसे माफी भी नहीं मंगवायी | अब वीर ग्राम यात्रा निकालकर लोग को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है कांग्रेस पार्टी।
मदन कौशिक ने पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि उत्तराखंड की चाहत बनने का स्वयं ढ़ोल पीटने वाले हरीश रावत को खुद उनकी ही पार्टी के नेताओं ने ठुकरा दिया है।

फर्क साफ है कि एक ओर भाजपा विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से अपने विकास कार्यों पर जन आशीर्वाद लेने सूबे के कोने कोने में जा रही है। वहीं दूसरी और कोंग्रेसी नेता जनता के बजाय अपने आलाकमान का आशीर्वाद लेने के लिए दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं |
 
फर्क साफ है कि भाजपा सरकार की विकास योजनाएँ प्रदेश की जनता को राहत दे रही हैं, वहीं कोंग्रेसी नेताओं में युद्ध से पहले ही हारे हुए योद्धा जैसी छटपटाहट और निराशा नज़र आ रही है |
 
पत्रकार वार्ता में भाजपा की ओर से सुरेश जोशी, अनिल गोयल,देवेंद्र भसीन, श्रीमति दीप्ति रावत, विपिन केंथोला राजेंद्र सिंह नेगी, संजीव वर्मा, गिरिराज उनियाल ,हरीश चमोली आदि उपस्थित थे |