देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
हरिद्वार धर्म संसद में वसीम रिजवी के विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। जिसमें बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ बयान देकर नफरत फैलाने के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी व अन्य के खिलाफ कोतवाली हरिद्वार में धारा 153A IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है.
हरिद्वार धर्म संसद के 4 दिन बाद अब साधु-संतों द्वारा दिए गए बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है. सोशल मीडिया पर इन बयानों की निंदा की जा रही है. अभिनेत्री स्वरा भास्कर, अमेरिका की पूर्व टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा ने धर्म संसद का वीडियो ट्वीट किया है।
धर्म संसद में विवादित बयान के बढ़ते वबाल को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस हरकत में आ गई है। सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर नफरत फैलाने के वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी एवं अन्य के विरुद्ध कोतवाली हरिद्वार में धारा 153A IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है. हरिद्वार कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कठैत ने बताया कि ज्वालापुर निवासी गुलबहार खान ने धर्मनगरी हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद को लेकर हरिद्वार कोतवाली को तहरीर दी है. फिलहाल हमारी ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धर्म संसद में जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि, रुड़की के सागर सिंधुराज महाराज, संभवी धाम के आनंद स्वरूप महाराज, जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा मां, पटना के धर्मदास महाराज शामिल थे. इन सभी ने धर्म संसद में अपने विचारों को रखा.

