मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
लंढौर छावनी मेले का दो दिवसीय मेला रविवार को समाप्त हो गया. इस अवसर पर छावनी बोर्ड के जीओसी संजीव खत्री, ब्रिगेडियर अनिर्बन दत्ता और छावनी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक राठौर ने मेले में भाग लिया. सभी ने मेले में लगी दुकानों का निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने पहाड़ी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
मेले में पंकज अग्रवाल द्वारा तैयार किए गए भोजन और देश-विदेश के लोगों ने पंकज अग्रवाल द्वारा बनाए गए व्यंजनों का लुत्फ उठाया. इस अवसर पर मसूरी छावनी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक राठौर ने बताया कि छावनी क्षेत्र के विकास के लिए छावनी बोर्ड लगातार काम कर रहा है. हाल ही में छावनी बोर्ड क्षेत्र के दुकानों का ऑक्शन कराया था। जिसमें छावनी बोर्ड को काफी फायदा हुआ है. उन्होंने कहा कि छावनी प्रशासन का प्रयास है कि प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के उत्पाद और संस्कृति को बढ़ावा देकर इसका प्रचार प्रसार किया जाए.
उन्होंने कहा कि मेले से लोगों को व्यापार के साथ-साथ रोजगार भी मिलता है। ऐसे में पिछले साल कोरोना काल में मेले का आयोजन नहीं किया गया था. स्थानीय लोगों के अनुरोध पर मेले का आयोजन कोविड के नियमों का पालन करते हुए किया गया. जिसमें देश-विदेश के पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से पहाड़ी व्यंजनों और उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया।

