देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक मामला सुलझ जाता है, उससे पहले दूसरा विवाद खड़ा हो जाता है। कांग्रेस आलाकमान ने हरीश रावत के विद्रोही रवैये को शांत करते ही अब पार्टी में एक नया मुद्दा खड़ा कर दिया है. मारपीट मामले में नेता प्रतिपक्ष गुट के प्रदेश महासचिव राजेंद्र शाह ने शहर कोतवाली में पूर्व सीएम हरीश रावत के गुट के सात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
दरअसल, बीते दिनों हरीश रावत समर्थकों ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश महासचिव राजेंद्र शाह के साथ मारपीट की थी. इस मामले में रविवार को शहर कोतवाली में राजेंद्र शाह हरीश रावत के समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. राजेंद्र शाह ने अपनी तहरीर में कहा कि 24 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर जाखन से कांग्रेस भवन राजपुर रोड पहुंचे थे. इस दौरान 8-10 युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। इसके साथ ही युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और कांग्रेस कार्यालय में महामंत्री के कमरे में करीब 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा. इस दौरान उनके साथ आमाननीय व्यवहार भी किया गया ।
राजेंद्र शाह का कहना है कि वह युवकों से उनकी गलती के बारे में पूछते रहे , लेकिन झूठा आरोप लगाकर उनकी पिटाई कर दी। मौके पर खड़े कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचा लिया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट का वीडियो भी बना लिया है।
इस मामले में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि राजेंद्र शाह की तहरीर के आधार पर अजय रावत, मोहन कला, अमन लड्डू समेत अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया गया है.

