टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
प्रतापनगर के हजारों युवाओं ने बुधवार को विशाल रैली निकालकर भाजपा आलाकमान से प्रतापनगर में टिकट बदलने की मांग की. प्रतापनगर के युवक ने कहा कि इस बार नए प्रत्याशी को टिकट दिया जाए.
प्रतापनगर के प्रसिद्ध धाम ओनेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में आज हजारों की संख्या में युवा उमड़े। जहां से विशाल रैली निकाली गई। इस दौरान रोशन रागड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि प्रतापनगर में टिकट परिवर्तन नहीं किया गया तो वह युवाओं के सहयोग से चुनावी मैदान में उतरेंगे.
इस दौरान युवक ने कहा कि अगर प्रतापनगर विधानसभा सीट से टिकट नहीं बदला गया तो प्रतापनगर विधानसभा की सीट भाजपा की झोली में नहीं जाएगी.
युवाओं ने भाजपा आलाकमान से प्रतापनगर में टिकट बदलने की मांग की. प्रतापनगर के युवक ने कहा कि इस बार नए प्रत्याशी को टिकट दिया जाए. रोशन रागड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि प्रतापनगर में टिकट परिवर्तन नहीं किया गया तो वह युवाओं के सहयोग से चुनावी मैदान में उतरेंगे.

