मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक है. चुनाव से पहले भाजपा की विजय संकल्प यात्रा जनता को सरकार की योजनाओं से अवगत कराने जा रही है। उत्तराखंड में बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा 17 दिसंबर से चल रही है. गढ़वाल मंडल में बीजेपी की संकल्प यात्रा कल को मसूरी पहुंचेगी. नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी .

बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा का स्वागत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के दिलाराम चौक पर होगा. उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर सालावाला पुल के पास मसूरी में बीजेपी की आम सभा भी होगी. आम सभा को संबोधित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौजूद रहेंगे.

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के 3 जनवरी को मसूरी नगर पहुंचने के स्वागत की तैयारी चल रही है यात्रा के भव्य स्वागत हेतु पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओपी उनियाल संयोजक नामित किये गये हैं. इस अवसर पर मसूरी में आयोजित होने वाली सभा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय भाजपा नेता अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, उद्योग मंत्री गणेश जोशी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहेंगे.