देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के देहरादून के परेड ग्राउंड से शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा पर कटाक्ष किया है. हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जो कुछ भी कहते हैं, वह हमेशा सच से परे होता है.
उन्होंने आम आदमी पार्टी को भाजपा के एजेंट और वोट काटने वाली पार्टी के रूप में काम करने वाली पार्टी करार दिया। हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि उनकी सरकार नहीं बनने जा रही है. इसलिए वे उत्तराखंड आते हैं और कोई भी घोषणा करते हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की घोषणाएं मतदाताओं को गुमराह करने के लिए तथ्यहीन घोषणाएं हैं।
सोमवार को देहरादून में आम आदमी पार्टी की रैली में केजरीवाल ने सबसे पहले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया और जवानों के परिवारों को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने अपने ऐलान में कहा कि राज्य में आप की सरकार बनने के बाद शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया है.

