विकासनगर, PAHAAD NEWS TEAM

आज दिनांक 04-01-2022 को विकासनगर तहसील परिसर में पुनर्वास अधिकारी/उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में लखवाड-ब्यासी बांध से पुर्ण रुप से प्रभावित एकमात्र राजस्व गांव के विस्थापन एंव पुनर्वास हेतु एक सुनवाई आहुत की गई जिसमें लोहारी के विस्थापितों द्वारा पुनर्वास अधिकारी के समक्ष अपनी विस्थापन सम्बन्धी समस्याओं को प्रमुखता से रखा गया।

पुनर्वास अधिकारी/उपजिलाधिकारी विकासनगर द्वारा दिनांक 14-11-2021 को भु-अधिग्रहण अधिनियम 2013 की धारा-21 के तहत सुचना प्रकाशित की गयी थी उसकी सुनवाई आज दिनांक 04-01-2022 को की गई,जिसमें की आज हमारे अधिवक्ता द्वारा विभाग अधिकारियों के साथ तर्कसंगत जवाबदेही के साथ उनकी बोलती बंद कर दी गयी,उत्तराखण्ड जलविधुत निगम तथा विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान ने आधी-अधुरी जलविधुत परियोजना का शिलान्यास माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से करवा दिया जो कि प्रदेश तथा देश की जनता के साथ एक बहुत बडा छल है,माननीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान जी ने लोहारी के काश्तकारों के साथ जो अन्याय किया है उसके लिए लोहारी के किसान उन्हें कभी माफ़ नहीं करेंगे।

लोहारी के प्रभावितों ने साफ़ शब्दों में कहा है कि जब तक उनका समुचित पुनर्वास नहीं किया जाता तब वो किसी भी सुरत में अपनी परिसम्पत्तियां का मुल्यांकन नहीं करने देगें साथ हि यदि जरूरत पडी तो आगामी विधासभा चुनाव 2022 का बहिष्कार करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

सुनवाई के दौरान नरेश चौहान,दिनेश तोमर,दिनेश चौहान,मोहन सिंह रावत(अधिवक्ता),संदीप तोमर,रमेश चौहान,भाव सिंह तोमर,नरेन्द्र चौहान,गजेंद्र चौहान,विजय चौहान,भरत सिंह,मोहन सिंह,विजय चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।