मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
नगर पार्षद गीता कुमाई ने डीएफओ कहकशां नसीम से मुलाकात कर मसूरी में जंगली जानवरों से जनता की सुरक्षा की बात की और उन्हें ज्ञापन दिया.
सदस्य गीता कुमाई ने ज्ञापन में डीएफओ को बताया कि मसूरी के कैमल्स बैक रोड, भिलाडू मार्ग, बहुगुणा पार्क, आईडीएच बिल्डिंग, टिहरी बाईपास रोड, झडीपानी आदि क्षेत्रों में जंगली जानवरों के आतंक से लोगों में भय व्याप्त है. घरों में कैद हैं और शाम होते ही अपने घरों को चले जाते हैं। हाल ही में कैमल्स बैक रोड पर एक पालतू जानवर पर गुलदार ने हिंसक हमला कर दिया था। इसी दौरान आईडीएच में एक भालू लोगों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है. उन्होंने मांग की कि वन विभाग इन स्थानों पर रात्रि गश्त बढ़ाए और इन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे और पिंजरों की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों के जीवन की रक्षा की जा सके. जिस पर डीएफओ ने आश्वासन दिया कि वन विभाग इन इलाकों में गश्त बढ़ा कर आवश्यक कदम उठाएगा.
घरों में कैद हैं और शाम होते ही अपने घरों को चले जाते हैं। हाल ही में कैमल्स बैक रोड पर एक पालतू जानवर पर गुलदार ने हिंसक हमला कर दिया था। इसी दौरान आईडीएच में एक भालू लोगों के घरों में घुस गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है. उन्होंने मांग की कि वन विभाग इन स्थानों पर रात्रि गश्त बढ़ाए और इन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे और पिंजरों की व्यवस्था की जाए

