मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

सामाजिक कार्यकर्ता भावना गोस्वामी के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि मसूरी की समाजसेवी भावना गोस्वामी के साथ एक शख्स ने अभद्रता की और मारपीट की. जिसे लेकर भावना गोस्वामी ने मसूरी कोतवाली में शिकायत दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. भावना ने लिखित शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उनके साथ बदतमीजी करने की भी कोशिश की।

उन्होंने बताया कि उसके पड़ोसी की उससे किसी बात को लेकर दुश्मनी है। जिसके लिए उनके साथ मारपीट की और अभद्रता की। उन्होंने कहा कि उनके बचाव में आई उनकी बहन को भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी दी गई। भावना गोस्वामी ने बताया कि आरोपी लगातार नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता का नाम लेकर सबक सिखाने की बात कर रहा था.

भावना ने कहा कि नगर अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को सोशल मीडिया के माध्यम से रखा जाता है। जिससे बौखलाकर पालिकाध्यक्ष उन पर जानलेवा हमला करवा रहे है. उसने बताया कि वह इस घटना से काफी डरी हुई है। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है।

मसूरी पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय झड़ीपानी मसूरी निवासी राजेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 506 और 354 ख के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है।