उत्तरकाशी, PAHAAD NEWS TEAM
सरकार ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को बर्खास्त कर दिया है. जिसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण पर वित्तीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगे थे. जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. साथ ही जिला पंचायत उत्तरकाशी के अभियंता संजय कुमार को भी वित्तीय अनियमितता के मामले में निलंबित कर दिया गया है. जबकि सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं के मामले में एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं.
उत्तरकाशी जिला पदाधिकारी की जांच में कई करोड़ की वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ. इसके बाद गढ़वाल आयुक्त ने इस मामले में वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित रिपोर्ट भी शासन को भेजी. मामले की जांच पंचायती राज विभाग स्तर पर की गई थी। गौरतलब है कि नवंबर 2019 में उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष अवर अभियंता विक्रम सिंह रावत, समस्त अवर अभियंता, पूर्व अपर मुख्य अधिकारी संजय कुमार और कर अधिकारी चंदन सिंह जिला पंचायत उत्तरकाशी के खिलाफ धन की हेराफेरी का आरोप लगा था.
इनके विरुद्ध निर्माण कार्यों में जमीन पर कोई कार्य नहीं करने तथा विभिन्न मदों में सरकारी धन का दुरूपयोग/दुरुपयोग करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। सरकार ने मामले में शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दीपक बिजल्वाण को जिला पंचायत अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया है. जबकि इंजीनियर संजय कुमार को भी सस्पेंड कर दिया गया है। बिजल्वाण हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।

