उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM

जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट के अथक प्रयासों से शासन ने मट्टी मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु 1 करोड़ 74 लाख 46 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है. भट्ट के लगातार प्रयासों गंगोत्री विधानसभा के मट्टी गांव में डामरीकरण का कार्य अवशेष था। जिसके लिए भट्ट ने दिन रात कर विभागीय मंत्री सतपाल महाराज को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग ने उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए जीओ जारी कर रू 1करोड़ 74 लाख,46 हजार रुपए की स्वीकृति कर क्षेत्रवासियों को 2022 की बड़ी सौगात दे दी , जिसमें भट्ट ने विभागीय मन्त्री व सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही गंगोत्री से विधानसभा चुनाव लड़ने के इरादे को इशारे देने की कोशिश की. हाल ही में उन्हें योजना समिति का सदस्य भी चुना गया था और वह जिला पंचायत उत्तरकाशी से जिलाध्यक्ष की अहम भूमिका में नजर आएंगे.

प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग ने उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए जीओ जारी कर रू 1करोड़ 74 लाख,46 हजार रुपए की स्वीकृति कर क्षेत्रवासियों को 2022 की बड़ी सौगात दे दी , जिसमें भट्ट ने विभागीय मन्त्री व सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही गंगोत्री से विधानसभा चुनाव लड़ने के इरादे को इशारे देने की कोशिश की.