देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य में 1413 नए कोरोना मरीज मिले हैं. ऐसे में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 4118 हो गई है। वहीं, रविवार को एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। वहीं, 482 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 7.79% पहुंच गई है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक कोरोना के कुल 3,50,885 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 3,32,655 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट घटकर 94.80 फीसदी पर आ गया है। राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,424 पहुंच गया है. उत्तराखंड में कोरोना की मृत्यु दर 2.12% है।

पिछले 24 घंटे का डाटा: जिलेवार आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को देहरादून में सबसे ज्यादा 505 कोरोना मरीज मिले हैं. वहीं अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर में 3, चमोली में 34, चंपावत में 12, हरिद्वार में 299, नैनीताल में 139, पौड़ी गढ़वाल में 147, पिथौरागढ़ में 8, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी गढ़वाल में 22 उधम सिंह नगर में 203 और उत्तरकाशी में 8 नए कोरोना मरीज मिले हैं।

उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण: उत्तराखंड में रविवार को 30,303 लोगों का कोविड टीकाकरण हुआ है. अब तक कुल 65,84,606 लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण में अब तक कुल 2,94,480 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है.