उत्तरकाशी , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में चीन से लगे सीमावर्ती इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इनमें पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्र शामिल हैं। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। झटके महसूस कर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। झटके महसूस कर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।उत्तराखंड राज्य भूकंप की दृष्टि से बहुत संवेदनशील है।

आपको बता दें, चीन और नेपाल सीमा पर स्थित पिथौरागढ़ जिला भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में आता है. पिथौरागढ़ जिले में इस साल अब तक 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इससे पहले 5 दिसंबर को देर रात उत्तरकाशी और टिहरी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 थी। उत्तराखंड राज्य भूकंप की दृष्टि से बहुत संवेदनशील है।