धनौल्टी , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. आप प्रभारी दिनेश मोहनिया ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। इसके साथ ही दिनेश मोहनिया ने निर्वाचित हुए उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। आप पहले ही 24 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। धनौल्टी से अमेंद्र बिष्ट उम्मीदवार बनाया गया है।
पहाड़ न्यूज के संवाददाता ने जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है और लोग उनसे जुड़ रहे हैं, सब पार्टियों ने आम आदमी पार्टी से हार मान ली है पार्टी के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पद के दावेदार अजय कोठियाल से सीधे जुड़े हैं और उन्होंने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें इसका लाभ मिलने वाला है और श्री अमेंद्र बिष्ट ने बताया कि हमारे धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में कई समस्याएं हैं, जो भाजपा और कांग्रेस ने कभी हल नहीं किया। दोनों दलों ने कभी विधानसभा पर ध्यान नहीं दिया, उन्होने राजनीति को खाली चमकाने का काम किया है और इस विधानसभा में उन्हें इसका हिसाब देना होगा, कई मूलभूत समस्याएं हैं जो इस चुनाव में मेरा मुख्य फोकस होगा, मैं उन समस्याओं को उठाऊंगा ।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उमेंद्र बिष्ट पहले कांग्रेस पार्टी से रह चुके हैं और वर्तमान में विष्टोसी वार्ड से जिला पंचायत के सदस्य हैं. और कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और उन्हें धनोल्टी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
वही आम आदमी प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट का कहना है कि आम आदमी पार्टी का मिशन है अच्छे स्कूल, अच्छे स्वास्थ्य केंद्र, जनता को मुफ्त बिजली, युवाओं के हाथ में रोजगार और हर महिला को एक-एक हजार रुपये देना और इस संकल्प को लेकर धनोल्टी की जनता से आशीर्वाद के लिए चुनावी मैदान में उतर रहा हूं।
आप की 18 उम्मीदवारों की सूची

आप की 18 उम्मीदवारों की सूची 
आप की 18 उम्मीदवारों की सूची

