नई दिल्ली , PAHAAD NEWS TEAM
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों में रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 22 जनवरी तक (विधानसभा चुनाव रैलियों, रोड शो पर प्रतिबंध 22 जनवरी तक) बढ़ा दिया है. चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए इन राज्यों में 15 जनवरी तक चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा दी थी, जिसकी मियाद आज खत्म हो रही थी .
इसके साथ ही, चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को अधिकतम 300 व्यक्तियों या हॉल क्षमता के 50% के साथ इनडोर बैठकें करने की अनुमति दी है। चुनाव आयोग ने कहा है कि वह 22 जनवरी से पहले चुनावी राज्यों में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद आगे कदम उठाएगा.
आपको बता दें, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,68,50,962 हो गई है. कोरोना वायरस के रूप में ओमीक्रोन के भी 6041 मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 402 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार से ओमीक्रोन के मामलों में 5.01 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. दैनिक संक्रमण दर 16.66 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 12.84 प्रतिशत है।

