देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने रात्रि कर्फ्यू बढ़ा दिया है। राज्य में रात का कर्फ्यू 22 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही एसओपी के साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
राज्य में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह छह बजे से रात दस बजे तक खुले रहेंगे। जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल सभी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। जिम, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल सभी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। 22 जनवरी तक सभी स्वीमिंग पूल और वाटर पार्क बंद रहेंगे. 22 जनवरी तक राजनीतिक रैली, धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी. कार्यालयों में कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.
राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को 16 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया था, जिसके बाद 17 जनवरी यानी सोमवार से स्कूल खुलने थे. वहीं अब सरकार ने फैसला किया है कि कोरोना संक्रमण के बीच स्कूल नहीं खोले जाएंगे.
आपको बता दें कि उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना बेकाबू होने लगा है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2682 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक कोरोना के कुल 3,69,954 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 3,37,865 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, रिकवरी रेट घटकर 91.33 फीसदी पर आ गया है। वहीं, राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,440 पहुंच गया है। उत्तराखंड में कोरोना की मृत्यु दर 2.01% है।

