नैनीताल , PAHAAD NEWS TEAM

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य नैनीताल के गोलू देवता मंदिर पहुंचीं. उन्होंने गोलू देवता के दर्शन करते हुए 2022 में भाजपा की जीत के लिए प्रार्थना की। साथ ही यशपाल आर्य और कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता लेकर नैनीताल पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने सबसे पहले घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर के दर्शन किए और 2022 में बीजेपी की जीत की दुआ मांगी. इस दौरान सरिता ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ-साथ यशपाल आर्य और संजीव पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काटने के खिलाफ कई बार पूर्व सीएम हरीश रावत से बात की. जिस पर हरीश रावत ने कहा कि आप सम्मान दे सकते हैं, लेकिन टिकट नहीं दे सकते। कांग्रेस में जब महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का टिकट कटेगा तो वह अन्य महिला नेताओं के टिकट की पैरवी कैसे कर पाएगी.

सरिता आर्य ने कहा कि महिलाओं की उपेक्षा के कारण उन्हें कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। सरिता ने कहा कि भाजपा में टिकट को लेकर कोई विवाद नहीं है। वह बिना शर्त बीजेपी में शामिल हो गई हैं। पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसकी पूरी ताकत से जीत होगी। इस दौरान सरिता ने नैनीताल के विधायक संजीव आर्य और पूर्व मंत्री यशपाल आर्य पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया.