मसूरी, PAHAAD NEWS TEAM

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी की इस लिस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी नाम है. धामी को खटीमा सीट से पार्टी से उतारा गया है. वहीं सुबोध उनियाल को नरेंद्र नगर, प्रीतम सिंह पंवार को धनौल्टी, गणेश जोशी को मसूरी, मदन कौशिक को हरिद्वार, श्रीनगर से धन सिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज को टिकट दिया गया है.

डीडीहाट से बिशन सिंह, चुफालगदरपुर से अरविन्द पांडेय, सितारगंज से सौरभ बहुगुणा, हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद, पुरोला से राजकुमार, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, लालकुआं से नवीन दुम्का, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, ज्वालापुर से सुरेश राठौर, रुड़की से प्रदीप बत्रा, रानीपुर भेल से आदेश चौहान, खानपुर से प्रणव सिंह चैंपियन, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, देवप्रयाग से विनोद कण्डारी, सहसपुर से सहदेव सिंह पुण्डीर, धर्मपुर से विनोद चमोली, रायपुर से उमेश शर्मा काऊ को पार्टी ने टिकट दिया है।

आपको बता दें कि 70 सीटों वाले उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव होंगे। उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव होंगे। यहां एक ही चरण में चुनाव होंगे। दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले बुधवार सुबह उन्होंने दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। जिसके बाद वह शाम को पार्टी में शामिल हुए। सूत्रों से खबर है कि विजय रावत डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

हाल ही में उत्तराखंड में सियासी ड्रामा देखने को मिला। जब हरक सिंह रावत को अचानक पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इसके बाद हरक सिंह ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी. साथ ही उन्होंने कहा था कि वह अब कांग्रेस के लिए ही काम करेंगे। कैमरे के सामने वह इमोशनल भी हो गए। भाजपा की ओर से कहा गया कि वह परिवार के अन्य सदस्यों का टिकट मांग रहे थे ।