विकासनगर , PAHAAD NEWS TEAM

चकराता में लागा पोखरी के पास पर्यटक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सहारनपुर से पर्यटक चकराता घूमने आए थे। तभी लागा पोखरी के पास बर्फ के कारण कार फिसल कर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी. जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने एसडीआरएफ को हादसे की सूचना दी।

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकराता ले गए. जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

कार दुर्घटना में घायल पर्यटक
अमित बहुगुणा (उम्र 40 वर्ष), निवासी- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश.

मुक्ता बहुगुणा (उम्र 38 वर्ष), निवासी- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश.

श्रुति (उम्र 15 वर्ष), निवासी- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश.

अवनी (उम्र 8 वर्ष), निवासी- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश.

विभोर (उम्र 15 वर्ष), निवासी- सहारनपुर, उत्तर प्रदेश.

वहीं, 108 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी निखिल कुमार ने बताया कि घायलों को सीएचसी चकराता ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।