देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने आज अपने मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। जिसमे बहुत लोग शामिल हुए उन्होने कहा की वे लोगो की मदद करना चाहते है।
निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सौरभ थपलियाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन साकेत में पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ आरंभ किया गया। आचार्य पंडित ने उद्घाटन पूर्व कार्यालय में पूजा-अर्चना कराई तथा परमपिता ईश्वर से प्रार्थना कर अपना आशीर्वाद दिया।
निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सौरभ थपलियाल ने भावुक शब्दों में कहा कि उनका जीवन हमेशा गरीबों के लिए समर्पित रहा है और अगर उन्हें जनता ने अपना आशीर्वाद दिया तो वह अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कार्यकाल नगर का चौमुखी विकास कराएंगे तथा जनता के हर समस्या के निराकरण के लिए उनके दरवाजे हर समय खुले रहेंगे।
कार्यालय उद्घाटन पर उमड़ी भारी भीड़ का असीम प्यार देख उनकी आंखें नम हो गई तथा उन्होंने सभी का भावनात्मक अंदाज में आभार व्यक्त किया।इससे पूर्व कार्यालय पर उमड़ी भीड़ ने उन्हें अपने कंधों पर उठाकर ढोल नगाड़ों के साथ उनका उत्साहवर्धन बढ़ाया तथा उन्हें जीत का भरोसा दिलाया।
इससे पहले डोईवाला विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से दावेदारी कर रहे सौरभ थपलियाल ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया था । सौरभ ने डोईवाला विधानसभा सीट पर बीजेपी की ओर से दावा भी किया था. लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में बृज भूषण गैरोला को टिकट दिया. जिस पर उनके समर्थकों ने उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की जिद की। शुक्रवार को उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
सौरभ थपलियाल बीजेपी से खफा हैं उन्होंने पार्टी पर आम कार्यकर्ता की अनदेखी करने का आरोप लगाया है और कहा है कि जो लोग लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं, उन्हें टिकट देने के बजाय किसी और को टिकट दिया है.
कहा है कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन कार्यकर्ता चाहते हैं में चुनाव लडू . मैं इन सभी कार्यकर्ताओं की खातिर चुनावी मैदान में कूद रहा हूं।

