देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
अजबपुर कलां के पूर्व प्रधान और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र फरासी, उफतारा के उत्तराखंड अध्यक्ष ज्याडा सहित सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए और रायपुर से कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को समर्थन देने की घोषणा की. इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रभुलाल बहुगुणा, प्रवक्ता डॉ. आर.पी. रतूड़ी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, राकेश भट्ट जी, पार्षद इलियास अंसारी, महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीएवी कालेज वीरेंद्र पोखरियाल, सूरत सिंह नेगी, प्रदीप जोशी, राजेश शर्मा, लेखराज अग्रवाल, शिवानी थपलियाल, गुल शेर मियां मुन्नाभाई, फातिमा, पूर्व डिप्टी मेयर अजीत, भाई रिपुदमन, मुकेश, पंकज क्षेत्री, मानवेंद्र शाह, रायपुर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र, हरजीत सिंह मिंटू, अनिल उनियाल, नवीन रमोला और जुहैब अहमद मौजूद थे।
उत्तराखंड न्यूज़ : पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने भाजपा प्रत्याशी खजान दास के पक्ष में मांगे वोट
देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने राजपुर रोड के लॉर्ड वेंकटेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी खजान दास के पक्ष में लोगों से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में फिर से प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

उत्तराखंड न्यूज़ : पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने भाजपा प्रत्याशी खजान दास के पक्ष में मांगे वोट
राजपुर रोड विधानसभा अंतर्गत लॉर्ड वेंकटेश्वर में आयोजित युवा सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया व राष्ट्रहित में भाजपा से जुड़कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु अपील की।
युवा देश का भविष्य है और युवाओं में समाज का वह क्षेत्र शामिल होता है, जो अभी तक विकास को परिलक्षित करता है, देश की प्रगति और विकास में युवाओं की प्रमुख भूमिका है।आप सभी युवा साथियों के समर्थन से पुनः राजपुर में विजय हासिल करेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व सीएम कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विश्व में अग्रणी पंक्ति तक पहुंचने का काम किया है। कहा उनके पिता स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए पहाड़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

