टिहरी , PAHAAD NEWS TEAM
टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धन सिंह नेगी ने चंबा प्रखंड के गल्डी, हडम, डंडासली,कोट, कोटीगाड, धारकोट, दिखोलगांव, श्रीकोट आदि गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में उन्होंने पांच साल तक क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी आदि की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करवाया. कहा कि भाजपा ने अंतिम समय में उनका टिकट काट कर किसी बाहरी व्यक्ति को दे दिया, जिससे वह आहत हैं. उन्होंने लोगों से अपने पांच साल के काम के आधार पर मतदान करने की अपील की। कहा कि दोबारा विधायक बने तो सबसे पहले विधानसभा में अधूरे व छूटे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे. साथ ही लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर नरेन्द्र चंद रमोला, विक्रम पंवार, बुद्धि पुंडीर, जगदंबा बैलवाल, साब सिंह सजवाण, सोबन सिंह नेगी आदि उपस्थित थे .
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धन सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने अंतिम समय में उनका टिकट काट कर किसी बाहरी व्यक्ति को दे दिया, जिससे वह आहत हैं. उन्होंने लोगों से अपने पांच साल के काम के आधार पर मतदान करने की अपील की। कहा कि दोबारा विधायक बने तो सबसे पहले विधानसभा में अधूरे व छूटे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे.

