चकराता, PAHAAD NEWS TEAM

चकराता विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने कहा कि चकराता विधानसभा क्षेत्र की जनता अब परिवारवाद से तंग आ चुकी है. नौटियाल ने दावा किया कि इस बार जौनसार बावर में बदलाव की लहर चल रही है. उनके साथ बड़ी संख्या में युवा खड़े हैं। जिससे वे चकराता जीतकर इतिहास रचेंगे।

भाजपा प्रत्याशी नौटियाल ने मंगलवार को ककनोई, घणता, मेहरावना, क्वांसी, मिंडाल,ग्वासा पुल, चकराता आदि क्षेत्रों में जनसभाएं और जनसंपर्क किया. इस दौरान नौटियाल ने कहा कि पैंसठ साल से जनता परिवारवाद की चपेट में है. . लेकिन अब लोगों को अपने अधिकार याद आ गए हैं। लोग परिवार से बाहर निकलकर भाजपा के पक्ष में खड़े हो रहे हैं। कहा कि युवा इस बार उनके साथ खड़ा है। उन्हें युवाओं का अपार समर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस समेत विभिन्न पार्टियों को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. कहा कि चकराता क्षेत्र के लोग अपना विकास चाहते हैं।जिसके लिए वो लोगों के बीच जाकर लोगों के विकास के लिए काम करना चाहते हैं. कहा कि वे गांव-गांव में जहां भी जा रहे हैं। उन्हें क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. नौटियाल ने दावा किया कि इस बार बीजेपी चकराता में जीत का इतिहास रचने जा रही है. कहा कि चकराता और राज्य में बीजेपी में उनकी जीत पक्की है. कहा कि अगर चुनाव के बाद सरकार बनती है तो हम चकराता के विकास के लिए काम करेंगे.