धनौल्टी , PAHAAD NEWS TEAM

धनौल्टी सीट से निर्दलीय प्रत्याशी महावीर सिंह रांगड़ ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनसमर्थन मांगा. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि उन्हें विस चुनाव में आशीर्वाद देकर विधानसभा में भेज दें. जनसंपर्क के दौरान उनके साथ पार्टी से निकाले गए लोग भी शामिल थे. उन्होंने बताया कि आज धनोल्टी में माहौल ऐसा हो गया है, जब आम जनता चुनाव लड़ना चाहती है.विधानसभा धनोल्टी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कांडी, सडब, बेल, ठाल ,चलोगी, परोगी, वह शाम को ग्राम पंचायत टटोर नैनबाग, खैराड, नैनगांव, व शिव नगरी भूटगांव, में शिव मंदिर के दर्शन कर माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया । निर्दलीय प्रत्याशी महावीर सिंह रागड़ का समर्थकों के साथ गांव में लोगों ने ढोल दमाऊ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की है । महावीर सिंह रागड़ का कहना है कि विधानसभा धनोल्टी से मुझे हर गांव हर वर्ग वह प्रत्येक परिवार के सदस्य का अपार जनसमर्थन मिल रहा है

उन्होंने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि पार्टी के फैसले को देखकर आम आदमी ने खुद चुनावी मैदान में उतरकर मुझे आशीर्वाद देने का मन बना लिया है क्योंकि पार्टी ने पहले 2017 और फिर 2022 में मुझे दरकिनार किया. ऐसे में जनता की भावना को देखते हुए उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि मुझे धनोल्टी के आम आदमी का पूरा सहयोग है. जिसे देखकर लगता है कि दोनों राष्ट्रीय दल दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं.

धनौल्टी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी महावीर रांगड़ ने नैनबाग क्षेत्र के ग्राम कांडी, सडब, बेल, ठाल, चलोगी, परोगी, टटोर, नैनबाग, खैराड, नैनगांव शिवनगरी भूटगांव का दौरा कर अपने पक्ष में वोट मांगे . निर्दलीय उम्मीदवार रांगड़ ने कहा कि विधानसभा धनोल्टी से मुझे हर गांव, हर वर्ग, परिवार के हर सदस्य से अपार जनसमर्थन मिल रहा है और मुझे उम्मीद है कि जनता के आशीर्वाद से मैं विधानसभा पहुंचूंगा. इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष टिहरी भोला परमार, सामाजिक कार्यकर्ता बृजमोहन रागड़, पूर्व प्रधान नैनबाग गंभीर सिंह रावत, प्रधान कोटी प्रवीन सिंह चौहान, प्रधान जयद्वार अनूप सिंह पवार, पूर्व प्रधान नैन गांव खजान सिंह चौहान, पूर्व प्रधान खैराड रमेश कवी, अजीत रावत कांडी, बिरेश कवी आदि उपस्थित थे.