मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

थाना राजपुर ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस राजपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी एक वाहन नंबर यूके 07 बीआर 3265 को सहस्त्रधारा रोड पर वन बैरियर के पास रोका गया. साथ ही वाहन की तलाशी भी ली। तलाशी लेने पर कार से 24 बोतल व 94 पक्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिस पर वाहन के चालक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम मोहन लाल नौटियाल (उम्र 40 साल) है. वह ग्राम सिल्ला, थाना राजपुर, देहरादून का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।