हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों खास नजर आ रहे हैं. विधानसभा चुनाव के बाद हरीश रावत लोगों के बीच फुर्सत के पल मना रहे हैं. हरीश रावत कभी जलेबी फ्राई करते तो कभी चाय बना और मक्खन बनाते नजर आते हैं. इस बार फिर से उनका नया अंदाज देखने को मिला है हल्द्वानी में शादी समारोह में हरीश रावत टिक्की सेंकते नजर आए.

गौरतलब है कि लालकुआं में चुनाव प्रचार के दौरान हरीश रावत कबड्डी प्रतियोगिता में युवाओं के साथ खेलते नजर आए थे. हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के लिए वोट मांगते समय भी हरीश रावत जलेबी फ्राई करते दिखे. बीते दिन हरीश रावत हल्द्वानी बाजार में लोगों का हालचाल जानने और मतदान का मिजाज समझने पहुंचे.

जहां हरदा एक चाय की दुकान पर रुके और चाय और बन बटर का स्वाद चखा। इतना ही नहीं उन्होंने बन में मक्खन लगाकर लोगों को भी खिलाया। वहीं हल्द्वानी दौरे के दौरान एक दुकान में पिछौड़ा के भाव की जानकारी भी ली. हल्द्वानी में ही एक शादी समारोह के महिला संगीत कार्यक्रम में हरीश रावत टिक्की के स्टॉल पर पहुंच गए . इधर हरीश रावत खुद लोगों को टिक्की परोसने लगे। इसके साथ ही वह टिक्की ले लो की आवाज निकालते नजर आए। इस दौरान हरीश रावत को अपने बीच पाकर लोग काफी खुश हुए।