मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
छावनी क्षेत्र में लगातार जाम लगने से आम जनता और वाहनों को हो रही परेशानी को छावनी बोर्ड ने गंभीरता से लिया है और इसके समाधान की योजना बनाई है. जिसके तहत लंढौर छावनी को देश का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हिल स्टेशन बनाने का काम किया जा रहा है, साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी।
छावनी बोर्ड के सीईओ अभिषेक राठौर ने कहा कि लंढौर छावनी क्षेत्र पर्यटन के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है और एक नया गंतव्य बन गया है. जिससे बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने के कारण सड़क जाम रहती है। संकरी सड़क होने के कारण छावनी बोर्ड ने इससे निजात दिलाने के लिए गंभीरता से मंथन किया है और इससे निजात दिलाने की योजना तैयार की है, जिसके तहत कैंटोनमेंट बोर्ड लंढौर को देश का पहला इलेक्ट्रिक वाहन हिल स्टेशन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत देश की कई इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों को प्रेजेंटेशन के लिए बुलाया गया है जिसमें दो कंपनियों ने अपना प्रेजेंटेशन दिया है. इसके टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। जो यहां आकर रोड व चढाई को देखकर उस हिसाब से व्हीकल तैयार करेंगे । जल्द ही एक कंपनी इसकी डेमो देने वाली है। उन्होंने कहा कि छावनी में मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके लिए कई स्थानों का चयन किया गया है, जिसके लिए पेयजल निर्माण निगम को इसकी डीपीआर तैयार करने को कहा गया है. उनकी पूरी टीम पहले ही निरीक्षण कर चुकी है और सौ वाहनों की पार्किंग को फाइनल कर लिया गया है. इसी कड़ी में उनकी एक टीम मसूरी आ रही है जिसके साथ उन्हें निरीक्षण भी करना है. संभव है कि बहुत जल्द इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देकर भारत सरकार के पास वित्तीय अनुदान के लिए भेजा जाए ताकि इसका काम शुरू किया जा सके.
उन्होंने यह भी कहा कि उच्च स्तर के छावनी परिषद क्षेत्र में कई कैफे आ रहे हैं, जिसमे छावनी परिषद ने अपनी संपत्ति को ऑक्सशन किया है जिसमें अच्छे नामी कैफे आ रहे है। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि यहां के माहौल को देखते हुए इसके साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए। और इसका बहुत अधिक व्यवसायीकरण न करें, साथ ही उन्हें संपत्ति भी दी जा रही है। क्योंकि यह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर क्षेत्र है, जिसमें अभी तक कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। पर्यटकों को यहां आना चाहिए और पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाओं का आनंद लेना चाहिए।
इस अवसर पर छावनी की पूर्व पार्षद पुष्पा पडियार, छावनी के कार्यालय अधीक्षक सिकंदर, जेई शशांक चौहान आदि उपस्थित थे.

